
जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटि पार्टी (LDP) ने साने ताकाइची का अपना नया नेता चुना है। वे देश की अगली प्रधानमंत्री बनने की संभावन है, जो देश के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला होंगी।
जापान इतिहास में पहली प्रधानमंत्री के लिए पूरी तरह तैयार है। जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटि पार्टी (LDP) ने साने ताकाइची का अपना नया नेता चुना है। ऐसे में उनके अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावना है, जो देश के इतिहास में नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी। ताकाइची ने पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे शिंजिरो कोइजुमी को शनिवार को हुए दूसरे दौर के मतदान में हराया। पहले दौर के मतदान में पांचों उम्मीदवारों में से किसी को भी बहुमत नहीं मिला था।
64 वर्षीय साने ताकाइची देश की आर्थिक सुरक्षा मंत्री रह चुकी हैं। वे जापान की सत्तारूढ़ एलडीपी के दक्षिणपंथी धड़े की ओर झुकाव रखती हैं। अगले प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए संसद में 15 अक्टूबर को मतदान होने की उम्मीद है। ताकाइची के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की जगह लेने की उम्मीद है, क्योंकि एलडीपी संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। हालांकि, हाल के चुनावों के बाद एलडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास किसी भी सदन में बहुमत नहीं है। ऐसे में शासन के लिए उसे विपक्षी सांसदों के सहयोगी जरूरत होगी।
ताकाइची के सामने होगी बड़ी चुनौती
ताकाइची प्रधानमंत्री चुनी जाती हैं, तो उनके सामने एलडीपी के मतदाताओं को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। एलडीपी ने 1955 से लगातार देश पर शासन किया है। दूसरे नंबर के उम्मीदवार कोइजुमी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि एलडीपी को विश्वास हासिल करना होगा और हमें नए सिरे से शुरुआत करने के लिए एक बड़े बदलाव की जरूरत है। उन्होंने पार्टी की स्थिति को संकट बताया था।
पार्टी की स्थिति के अलावा साने ताकाइची के सामने जापान की बढ़ती उम्र की आबादी, भू-राजनीतिक उथल-पुथल, लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था और आव्रजन को लेकर बढ़ती बेचैनी समेत कई जटिल मुद्दों का सामना करना पड़ेगा।
जापान में प्रवासन का मुद्दा
जापान में आव्रजन का मुद्दा सिर उठा रहा है। नई उभरती पार्टी संसेतो आव्रजन को साइलेंट हमला कहती है और नए लोगों को कई बुराइयों के लिए जिम्मेदार ठहराती है। ताकाइची ने कहा कि जापान को उन नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए, जो पूरी तरह से अलग संस्कृतियों और पृष्ठभूमि वाले लोगों को प्रवेश की अनुमति देता है।