दुनियाभर में इस समय लबुबु डॉल छाई हुई है। कई सेलिब्रिटी के पास यह डॉल देखी जा रही है। इस डॉल की इतनी डिमांड हो गई है कि इसे बनाने वाली चीन की कंपनी पॉप मार्ट (Pop Mart) की लॉटरी लग गई है। साल 2025 के शुरुआती 6 महीने में ही कंपनी पर पैसों की बारिश हो गई है। कंपनी का न केवल प्रॉफिट बढ़ा है बल्कि रेवेन्यू में भी जबरदस्त उछाल आया है।
रॉयटर्स के मुताबिक पॉप मार्ट ने बताया कि इस साल शुरुआत के मात्र 6 महीने में ही उनकी कमाई में करीब 400% का उछाल आया है। वहीं कंपनी के रेवेन्यू में भी 204 फीसदी की तेजी आई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लबुबु डॉल की मांग बहुत ज्यादा है और कंपनी अब विदेशों में भी ज्यादा सामान बेच रही है, जहां उन्हें ज्यादा मुनाफा हो रहा है। कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि उनकी कमाई में 200% तक का इजाफा हो सकता है। लेकिन असल में उनकी कमाई इससे भी ज्यादा बढ़ी।
शेयरों में जबरदस्त उछाल
पॉप मार्ट के शेयरों में भी जबरदस्त उछाल आया है। इस साल कंपनी के शेयर 200% से ज्यादा बढ़ गए हैं। अब इस कंपनी का मार्केट कैप बार्बी डॉल बनाने वाली Mattel और हैलो किटी (Hello Kitty) बनाने वाली Sanrio जैसी बड़ी कंपनियों से भी ज्यादा हो गया है।
पॉप मार्ट अपनी collectable figurines को ‘ब्लाइंड बॉक्स’ में बेचती है। इसका मतलब है कि जब तक ग्राहक बॉक्स को खोलते नहीं हैं, तब तक उन्हें पता नहीं चलता कि उन्हें कौन सा डिजाइन मिलेगा।
कई सेलिब्रिटी की पसंद बनी यह डॉल
लबुबु डॉल की सफलता का एक बड़ा कारण यह है कि यह कई मशहूर हस्तियों को पसंद है। कोरियन पॉप ग्रुप Blackpink की लीसा, सिंगर रिहाना और पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम, बॉलीवुड स्सितारों ने भी इस डॉल को पसंद किया है। पॉप मार्ट ने कहा है कि वे लबुबु डॉल की सप्लाई बढ़ाएंगे। क्योंकि यह डॉल दुनिया भर के स्टोर्स में बिक चुकी है।
दुनियाभर में कंपनी के स्टोर
लबुबु डॉल बनाने वाली पॉप मार्ट कंपनी के दुनियाभर में स्टोर हैं। कंपनी के चीन में अब 571 स्टोर्स हैं। इनमें से 40 इस साल के पहले छह महीनों में खोले गएहैं। इनके अलावा कंपनी के 18 देशों में 2597 ऑटोमेटेड रोबोट शॉप्स हैं। ऑटोमेटेड रोबोट शॉप्स का मतलब है ऐसी दुकानें जहां मशीनें खुद सामान बेचती हैं