रूस के कमचटका इलाके में शनिवार को 7.1 मैग्नीट्यूड का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। जर्मन रीसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस के अनुसार भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था जबकि USGS ने इसकी तीव्रता 7.4 मैग्नीट्यूड और गहराई 39.5 किलोमीटर बताई। पिछले कुछ दिनों में रूस के इस हिस्से में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।
रूस में एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रूस के कमचटका इलाके में शनिवार को भूकंप आया, जिसका मैग्नीट्यूड 7.1 दर्ज किया गया है। भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल का।
जर्मन रीसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर (6.2 मील) नीचे गहराई में दर्ज किया गया है।
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) का दावा है कि भूकंप की तीव्रता 7.4 मैग्नीट्यूड था, जिसकी गहराई 39.5 किलोमीटर (24.5 मील) जमीन के अंदर थी।
सुनामी आने का खतरा
पासिफिक सुनामी वॉर्निंग सिस्टम के अनुसार, भूकंप के कारण इलाके में तेज सुनामी आने का खतरा है। हालांकि, कमचटका के पास मौजूद जापान में सुनामी का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
स्थानीय लोग और प्रशासन इस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। भूकंप के बाद किसी बड़े नुकसान की खबर तो नहीं आई, लेकिन सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। खासकर समुद्र तट के आसपास के इलाकों में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।
क्या कामचटका में सबकुछ सही सलामत है?
इस भूकंप ने सैन्य विशेषज्ञों और विश्लेषकों को भी चिंता में डाल दिया है। कामचटका इलाके में कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने हैं और हाल के भूकंपों ने इन सुविधाओं पर असर की आशंका बढ़ा दी है। खासकर कुछ दिन पहले आए 8.8 तीव्रता वाले भूकंप के बाद यह नया झटका सवाल खड़े कर रहा है कि क्या इन ठिकानों को कोई नुकसान पहुंचा है।
फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और भूकंप विशेषज्ञ स्थिति का जायजा ले रहे हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें। कामचटका का यह इलाका भूकंपों का गढ़ रहा है और आने वाले दिनों में और झटके आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।