ब्रिटेन में एलन मस्क के एक्स (X) प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि मस्क के AI टूल का इस्तेमाल अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने में हो रहा है। सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाया है।
Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ( X ) प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लग सकता है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने संकेत दिया है कि एलन मस्क के X को देश में बैन किया जा सकता है। इसका कारण X के AI टूल ग्रोक है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ग्रोक एआई का इस्तेमाल महिलाओं और बच्चों की सेक्शुअल फोटोज बनाने के लिए किया जा रहा है। इस वजह से एक्स को बैन करने की बात कही जा रही है। सरकार ने कहा है कि Ofcom को कार्रवाई के लिए पूरा सपोर्ट है। बता दें कि ऑनलाइन सेफ्टी एक्ट के तहत बहुत ज्यादा गंभीर मामलों में और कोर्ट की सहमति से, Ofcom पेमेंट प्रोवाइडर्स, एडवरटाइजर और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को किसी साइट के साथ काम बंद करने का आदेश दे सकता है। इससे UK में उस साइट पर बैन लग जाएगा। आइये, पूरी खबर जानते हैं।
UK में ब्लॉक हो सकता है प्रधानमंत्री
independent.co.uk की के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Sir Keir Starmer ने संकेत दिया कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को UK में ब्लॉक किया जा सकता है, क्योंकि इसके AI “ग्रोक” टूल का इस्तेमाल करके “गैर-कानूनी” और “घिनौनी” फोटोज बनाई गई थीं। प्रधानमंत्री ने ग्रेटेस्ट हिट्स रेडियो से कहा कि यह गैरकानूनी है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी ऑप्शन्स पर विचार करने को कहा गया है। यह घिनौना है। एक्स को अपनी हरकतें सुधारनी होंगी और इस कंटेंट को हटाना होगा। इस पर कार्रवाई करेंगे, क्योंकि यह बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है।
ऑनलाइन सेफ्टी के तहत बंद हो सकता है प्लेटफॉर्म
ऑनलाइन सेफ्टी एक्ट के तहत, खास परिस्थितियों में और अदालतों की सहमति से, Ofcom इंटरनेट सेवा प्रदाताओं आदि को किसी साइट के साथ काम बंद करने का आदेश दे सकता है। ऑफकॉम (ऑफिस ऑफ कम्युनिकेशंस) ब्रॉडकास्टिंग, टेलीकम्युनिकेशंस, पोस्टल और ऑनलाइन सुरक्षा सेक्टर के लिए UK का इंडिपेंडेंट रेगुलेटर है। यह यूजर्स की सुरक्षा और TV, रेडियो, ब्रॉडबैंड, मोबाइल और रॉयल मेल जैसी सर्विसेज के लिए स्टैंडर्ड तय करता है। ताकि नागरिकों और बिजनेस को फायदा हो। साथ ही, कंटेंट, प्राइवेसी और सर्विस क्वालिटी के नियमों को भी देखता है।
सरकार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को पूरी तरह से छोड़ने का दबाव है। पूर्व परिवहन सचिव लुईस हे ने मंत्रियों से कहा है कि एक मिनट भी और इस साइट का इस्तेमाल करना नीति के विरोध है। शुक्रवार को मंत्री अन्ना टर्ली ने कन्फर्म किया कि एक्स छोड़ने के बारे में बातचीत चल रही है।